बलिया- सेंट्रल बैंक में लाखों की हेराफेरी का ख़ुलासा

बलिया- सेंट्रल बैंक की रेवती शाखा के कैशियर ने उपभोक्ताओं के खाते से लाखों रुपये पार कर दिए। उपभोक्ता जब खाते से निकासी करने बैंक गए तब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। बैंक प्रबंधन ने संदिग्ध भूमिका को देखते हुए कैशियर को निलंबित कर दिया है। जांच शुरू करने के साथ ही रिकवरी की नोटिस भी जारी की है। उधर, पीडि़त उपभोक्ताओं ने रेवती थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मुनीछपरा निवासी किशोर मिश्रा की पत्नी प्रतिभा मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पांच जुलाई 2017 को उनके पति ने दो लाख 64 हजार रुपये अपने बचत खाता संख्या 3420923984 में जमा किए। वह पासबुक लेकर बैंक पैसा निकालने गई तो जमा की गई राशि खाते से नदारद थी। संयोग से उनके पास जमा की गई धनराशि की रसीद सुरक्षित थी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की लिखित सूचना पुलिस को दी गई है। इसी तरह भोपालपुर निवासी उदय प्रकाश मिश्र के खाते से भी राशि पार कर दी गई।

उन्होंने बताया कि सेंट्रल बैंक की रेवती शाखा में एक लाख 75 हजार रुपये जमा किए थे। निकासी करने गए तो उनके खाते में राशि नहीं थी। बैंक शाखा प्रबंधक अमित शर्मा ने बताया कि जिनका पैसा बैंक में जमा है और उसका प्रमाण है उनकी राशि वापस की जाएगी। कैशियर विमल कुमार को निलंबित करने के साथ जांच शुरू की गई है। रिकवरी लेटर भी जारी किया गया है। उधर, रेवती थानाध्यक्ष कुंवर प्रभात सिंह ने भी जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago