Categories: बलिया

बेल्थरारोड में भी मना आज़ादी का जश्न, स्कूलों में झंडावंदन, सड़क पर निकली तिरंगा यात्रा

बलिया। बेल्थरारोड में भी आज़ादी का जश्न मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर स्कूलों में झंडावंदन के साथ ही सांस्कृतिक आयोजन किये गए। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हालांकि नगर और क्षेत्र में तिरंगा यात्रा के चलते चारों तरफ जाम की स्थिति रही।
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा से पहले व्यापार मंडल और यूनाइटेड क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रात में एक यात्रा निकालकर डीएवी इंटर कॉलेज स्थित शहीद स्मारक पर पहुंच कर दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे। जिसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गयी। वहीं नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने भी झंडा फहराया, सीयर पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी मदनलाल के साथ ही अन्य सरकारी कार्यालयों में उनके प्रभारियों द्वारा झंडारोहण किया गया। 

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago