बलियाः हारे हुए प्रत्याशी के साथ मारपीट मामले में 9 नामजद और कई अज्ञात पर केस दर्ज

बलिया। रसड़ा कस्बा में सभासद पद की महिला प्रत्याशी के साथ घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 9 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक रसड़ा नगर पालिका परिषद के चुनाव में कस्बा के वार्ड नंबर छह से शबीना परवीन पत्नी परवेज आलम सभासद पद की प्रत्याशी थी, लेकिन वह चुनाव हार गई। आरोप है कि वार्ड से विजयी प्रत्याशी के समर्थक शाम को करीब साढ़े 5 बजे पराजित प्रत्याशी के मोहल्ला उत्तर पट्टी स्थित घर के सामने से जुलूस लेकर गुजर रहे थे।
इसी दौरान कुछ लोग शबीना के घर में घुसकर पटाखे फोड़ने लगे। जब घरवालोंं ने इसका विरोध किया तो विजयी प्रत्याशी के परिवार के 9 लोगों ने 20 से अधिक लोगों के साथ मिलकर शबीना के परिवार पर धावा बोल दिया और लाठी डंडे, बेल्ट व नोकीले सार्प के साथ मारपीट की। इस घटना को लेकर महिला प्रत्याशी के ससुर वरिष्ठ पत्रकार हाजी वकील अहमद अंसारी ने पुलिस को तहतरीर दी कि मारपीट ने उनके परिवार के लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। यही नहीं, उनके परिवार को गोली से उड़ाने की धमकी भी दी गयी है। आरोपितों ने मेरे भाजपा के समर्थन से नाराज होकर मुख्यमंत्री के खिलाफ भी अपशब्द का प्रयोग किया है।
इधर वरिष्ठ पत्रकार व उनके परिवार के साथ हुई इस घटना पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने कड़ा एतराज जताया है। महासंघ के प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग किया है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago