बिल्थरारोड- उभांव थाना इलाके के अवायां गांव में बरात के दौरान हुई मारपीट में घायल भानु प्रताप यादव (26) निवासी चंदाडीह वाराणसी के अस्पताल में जीवन-मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। मामले में पुलिस ने घटना के तीसरे दिन रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामनारायण वर्मा के पुत्र की बरात इसी थाना अंतर्गत अवायां निवासी मकुर्धन वर्मा के घर गई थी। जहां बरात लगने के बाद द्वारपूजा के दौरान नाच को लेकर कुछ युवकों में हाथापाई हो गई थी। इसी दौरान बीच बचाव कर रहे चंदाडीह निवासी भानुप्रताप यादव पर एक पक्ष के लोगों ने शीशे की बोतल और लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इससे भानु यादव के सिर में तीन जगह गंभीर चोट लग गई थी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…