Categories: बलिया

मणिमंजरी खुदकुशी मामले में भाजपा नेता के ख़िलाफ़ मामला दर्ज, बलिया कांग्रेस ने रखी 3 माँग

बलिया डेस्क : सोशल मीडिया पर उठी माँग और बढ़ते दबाव के बीच अब अधिशासी अधिकारी मणिमंजरी राय की खुदकुशी मामले में नगर पंचायत के चेयरमैन भीम गुप्ता पर FIR दर्ज कर ली गयी है.

महिला अफ़सर ले भाई ने पुलिस में तहरीर दी थी जिसके आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है. हालाँकि इस घटना के बाद से ही विपक्ष काफ़ी सक्रिय था और प्रियंका गांधी ने भी यह मामला उठाया था.

 

मणिमंजरी के भाई विजयानंद ने आरोप लगाया है कि चेयरमैन अफ़सर बहन पर ग़लत तरीक़े से भुगतान करने और बिना टेंडर निकाले ही उनके पसंदीदा ठेकेदार को काम दे दें.

 

चेयरमैन के साथ साथ मनियर के पूर्व ईओ, मणिमंजरी के चालक, कंप्यूटर आपरेटर और टैक्स लिपिक के खिलाफ भी पुलिस ने मामल दर्ज किया है. वहीं इस मामले में बलिया कांग्रेस की तरफ से मांग की गयी है कि पीड़ित परिवार को पचास हज़ार रूपये की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए.

यूपी के राज्यपाल और जिला अधिकारी को लिखे एक पत्र में बलिया कांग्रेस के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने इस मामले की सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की है, साथ ही उन्होंने कहा कि योग्यता अनुसार इओ के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. साथ ही उन्होंने चेताया की अगर इस मामले में न्याय नहीं मिलता है तो कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक इओ के परिवार को इन्साफ दिलाने की लड़ाई लड़ेगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago