दस्तावेज़ में हेराफेरी कर बेच डाली ज़मीन, रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों की काली करतूत आई सामने

बलिया डेस्क; बलिया में ज़मीनों को लेकर हुए बड़े घोटाले के सामने आने के बाद इस मामले में रजिस्ट्री कार्यालय के प्रभारी उपनिबंधक समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. आपको बता दें कि ज़मीन के मालिकों की शिकायत के बाद जब इसकी जांच की गयी इस पूरे हेरफेर के बारे में पता चला. डीएम के आदेश पर 1981 से लेकर अब तक की सभी रजिस्ट्री की जांच की गयी.

इस मामले में उपनिबंधक के साथ साथ कार्यालय के एक कर्मचारी और 11 पूर्व उपनिबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ज़मीन के मालिकों का कहना है कि बिना उन्हें बताये उनकी ज़मीनों को बेच दिया गया. कुछ महीने पहले ही सदर तहसील कार्यालय में 1981 के कई दस्तावेजों नामांतरण हुआ था. आपको बता दें कि इस मामले की जांच में संयुक्त मजिस्ट्रेट और एसडीएम के टीम बनाकर करवाई गयी थी.

जिसमे 1981 से लेकर अब तक सभी रजिस्ट्री के दस्तावेज़ को खंगाला गया जिसमे एक चौकाने वाली बात सामने आई. दरअसल जांच में पाया गया कि दस्तावेजों के पेज तो पुराने थे लेकिन उस पर जो लिखावट थी वह नई थी और इंक भी नई थी. इसके अलावा लिखावट भी काफी अलग थी. जांच में दस्तावेज़ पर फर्जी हस्ताक्षर भी पाए गुए और यह भी साफ़ हो गया कि इस पर पुराने नाम को बड़े ही सफाई के साथ मिटा दिया गया था और उस पर नया नाम लिख दिया गया था.

इसके बाद इस पूरे खेल को अंजाम दिया गया.इस बाद जांच टीम को यह जानने में ज़रा भी देरी नहीं लगी कि इस मामले में कार्यालय के ही अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं जिनकी मिली भगत से यह किया गया है. इसके बाद जांच टीम ने इन अधिकारीयों और कर्मचारियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने के साथ साथ उसमे छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करने की सिफारिश की गयी थी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago