Categories: Uncategorized

पुल’वामा हम’ले को लेकर पंजाब सरकार का फूटा गुस्सा, कर दिया बड़ा एलान…

पुलवामा घटना को लेकर हर तरफ आक्रोश नज़र आ रहा है। सभी लोगों का एक सुर में कहना है कि पाकिस्तान इस घटना के पीछे है और अब पाकिस्तान से ऐसी घटना का हिसाब लेने का वक़्त आ गया है। इसके अलावा लोग पाकिस्तान से बात करने के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं और इस मामले में जवाबी कार्यवाही करते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग का रहे है। इस बीच अब पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस हमले का भारत सरकार को करारा जवाब देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा है कि अब इस हमले के बाद पाकिस्तान से शान्ति और बातचीत की रास्ता बंद हो चुका है। अब पाकिस्तान ने ऐसी हरकत करके बातचीत के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आगे कहा है कि अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक़्त आ चुका है. उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए सदन की कार्यवाही स्थगित करने का प्रस्ताव आगे बढ़ाया. उन्होंने कहा है कि अब पाकिस्तान दोहरा खेल खेलने लगा है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ पाकिस्तान के पीएम इमरान खान शांति की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ जनरल क़मर जावेद बाजवा युद्ध के हालात पैदा कर रहे हैं। सीएम अमरिंदर सिंह ने सूबे के चारों शहीद जवानों को 12-12 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा में इस हमले क कड़ी निंदा की गई। इसके बाद सदन स्थगित करके का प्रस्ताव लाया गया। इसके अलावा सदन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दी मिनट का मौन रखा गया है। सीएम अमरिंदर सिंह ने आगे कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि भारत सरकार सही कदम उठाएगी और पाकिस्तान को इस हरकत के लिए सबक सिखाएगी। इसके अलावा पूरे पंजाब में जगह जगह शहीद जवानों को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस वक़्त देश के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतरे हैं और सरकार से कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago