Categories: बलिया

टीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा की सुविधा

बलिया- परिवहन निगम शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि टीईटी की परीक्षा जिले के 42 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें करीब 41659 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परिवहन निगम रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

यह सुविधा 21 जनवरी की रात 12 बजे से 24 जनवरी की रात तक दी जाएगी। बता दें कि जिले में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इसमें प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 25584 और उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर की परीक्षा में 16075 अभ्यर्थी शामिल होने हैं।

वहीं इसके लिए अभ्यर्थियों को रोजवेज बसों में निशुल्क यात्रा उपलब्ध कराएगी। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। शासन ने भी प्रदेश के सभी एआरएम और आरएम समेत अन्य जिम्मेदारों को पत्र जारी कर दिया गया है।

प्रभारी एआरएम राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा में होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। इस संबंध में शासन की तरफ से पत्र मिला है। इसके अनुपालन के लिए डिपो के परिचालकों के अलावा अन्य संबंधित को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago