Categories: बलिया

बलिया में पूर्व पीएम चंद्रशेखर के नाम से खुलेगा कैंसर अस्पताल, मिलेगी विश्वस्तीय सुविधा

बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम से उनके पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी में कैंसर अस्पताल खुलेगा। यहां निर्मित 150 बेड वाले अस्पताल को अब जननायक चंद्रशेखर अस्पताल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट के नाम से जाना जाएगा। इसमें कैंसर विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएंगे।

अस्पताल को हाईटेक कैंसर अस्पताल बनाने के लिए जयप्रभा ट्रस्ट और मऊ के चिकित्सक संजय सिंह के एनजीओ के बीच समझौता हुआ है। उन्होंने 30 सालों के लिए अस्पताल को लीज पर संचालन के लिए लिया है। पहले चरण में 40 बेड का कैंसर हॉस्पिटल बनेगा।

अस्पताल का संचालन एक नवंबर से शुरु करने की तैयारी है। शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर की मौत कैंसर के कारण हुई थी। ऐसे में अस्पताल में कैंसर के मरीजों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यहां आयुष्मान योजना के तहत भी लाभार्थियों के उपचार की व्यवस्था होगी।

अस्पताल के बारे में जानकारी देते हुए डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया इब्राहिमपट्टी में अस्पताल के संचालन को लेकर प्रशासन की तैयारी जारी है। अस्पताल के संचालन से आसपास के जिले व बिहार के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू का कहना है कि बाबा पूर्व पीएम चन्द्रशेखर का सपना था कि इस क्षेत्र में बड़ा अस्पताल बने। उसी सपने के साथ अस्पताल का निर्माण करवाया था। अब योगी आदित्यनाथ के प्रयास व जिला प्रशासन की पहल पर फाउंडेशन ने कैंसर अस्पताल संचालन को अनुबंध किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago