बलिया में अपराधियों के हौसले बुलंद, दूध पहुंचाने आए शख्स को बदमाशों ने दौड़ा कर मारी गोली, हड़कंप

बलिया डेस्क : बलिया में शुक्रवार सुबह एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में सुबह 6:00 बजे एक व्यक्ति की हत्या होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या के कारण  को पुलिस ने पुरानी रंजिश बताया है। खबर के मुताबिक जिसकी हत्या हुई है उस पर भी हत्या का आरोप था। तीन-चार साल पहले वह कोर्ट से जमानत पर छूटकर आया था।

मामले की जानकारी के बाद रेवती व बैरिया थाने की पुलिस के साथ ही पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में 42 वर्षीय भूपेंद्र पटेल पुत्र राम जी पटेल निवासी नारायणगढ़ शुक्रवार की सुबह 6:00 बजे डेयरी फार्म पर दूध पहुंचाने आया था। अचानक कुछ लोगों को देखकर व डेयरी फार्म से पैदल ही वापस गांव की तरफ दौड़ पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथ में हथियार लिए दो की संख्या में हत्यारे उसके पीछे दौड़ रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

गांव में घुसते-घुसते गोली लगने से भूपेंद्र पटेल सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने उसे कई गोली मारी और मरा हुआ समझकर वापस भागे। भागते समय बदमाशों ने गांव के ही एक व्यक्ति की बोलेरो को रोका और उसमें बैठे गाड़ी मालिक को असलहे के बल पर नीचे उतार दिया।

इसके बाद बदमाशों ने ड्राइवर की कनपटी पर असलहा सटाया और वाहन समेत फरार हो गए। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया । जिले की कई थाने की पुलिस घटनास्थल की तरफ रवाना हो गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago