Categories: बलिया

बलिया में आरोपी की दबंगई, पुलिसवाले को पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी देकर की ठगे 5000

बलिया में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने पुलिस से ही 5000 रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने अधिकारी को जलाकर मारने की धमकी देखकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो आरोपी ख़ुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जानकारी के मुताबिक़, मामला डूडा ऑफिस बलिया का है। यहाँ आरोपी युवक ने एक पुलिस अधिकारी के कार्यालय में पहुँचकर 5000 की माँग की। जब पुलिस अधिकारी ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने अधिकारी पर पेट्रोल डालकर जला देने की धमकी दी। पीड़ित पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपने हाथ में पेट्रोल की बोतल लिए था और बोल रहा था कि पैसा मुझे नहीं दोगे तो मैं तुम्हारे ऊपर डाल कर आग लगा दूंगा। आरोपी ने मुझे भयभीत करके मुझसे 5000 रुपये ले लिए।

आरोपी के बाहर निकलते ही पीड़ित अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस टीम के उप निरीक्षक माखन सिंह मय हमराह पहुंचे तो डूडा के अधिकारी द्वारा बताया गया कि आरोपी अभियोजन कार्यालय के रास्ते गया है। पुलिस ने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वो चिल्लाने लगा कि जानता हूं कि डूडा वाले मुझे पूर्व के मुकदमें में गिरफ्तार करने के लिये आपको सूचना दिये है। आप हमसे दूर रहिये नहीं तो मैं अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा लूंगा। यह कहते हुए अपने पास रखे बोतल से तरल पदार्थ अपने ऊपर डालने लगा और माचिस निकाल लिया।

हालाँकि, पुलिस ने सतर्कता दिखाई और आवश्यक बल प्रयोग करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान अजय कुमार राम निवासी निवासी मिश्र नेवरी, थाना कोतवाली, के रूप में हुई है। इसके पास से 5120 रुपये नगद, माचिस की डिब्बी और पेट्रोल की बोतल बरामद हुई। पुलिस ने धारा 226 बीएनएस, 2023 में पाबंद कर आरोपी को चालान न्यायालय कर दिया। आरोपी पर पूर्व धारा 308 (6), 351(2) बीएनएस, 2023 का अभियोग पंजीकृत है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago