बलिया में दिल दहला देने वाला मामला, कोचिंग संचालक पति-पत्नी की हत्या, सड़क पर खून से लथपथ मिली लाशें

 बलिया में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कोचिंग संचालत पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों की खून से लथपथ लाशें सड़क पर मिली। शवों को देखकर लोगों की रूह कांप गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव की है। यहां कोचिंग संचालक 50 वर्षीय श्याम लाल चौरसिया मासूमपुर गांव में अपनी 45 वर्षीय पत्नी बासमती साथ रहते थे। बेटा एयरफोर्स में है। बेटी की शादी हो चुकी है। श्यामलाल के बगल में 2 मकान छोड़कर उनके भाई राधेश्याम चौरसिया रहते हैं।

राधेश्याम चौरसिया ने बताया कि वह तीन भाई है। तीनों भाइयों का मकान गांव के मुख्य मार्ग पर है। श्याम लाल अपने मकान के एक हिस्से में कोचिंग चलाते थे। बीते दिन रात 9 बजे हम खाना खाकर सोने जा रहे थे, तभी गांव के युवक ने हमें बुलाया और कहा कि आपके घर के सामने 2 लोग पड़े हैं। इसके बाद हम मौके पर पहुंची तो देखा कि भाई-भाभी की लाश खून से सनी पड़ी है।

SP ओमवीर सिंह ने बताया- रात 10 बजे डायल 112 को सूचना मिली कि सड़क के किनारे एक पुरुष और महिला की डेड बॉडी पड़ी हुई है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई किसी तरह की दुश्मनी या कोई भी अन्य तथ्य सामने नहीं आया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago