मनियर- जयमाल के दौरान दूल्हे की हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से किया इंकार

मनियर में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है।  बारात  में जयमाल के दौरान दूल्हे की हरकत से भड़की दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया।

लोगों की पंचायत व पुलिस हस्तक्षेप से भी बात न बनी तो सोमवार की सुबह बिन दुल्हन ही बारात बैंरग लौट गई। मामला मनियर थाना क्षेत्र की भागीपुर गांव का है।

जहां देवेंद्र कुमार की पुत्री कुसुम की शादी तीन जून रविवार को शाहजहांपुर जनपद के थाना नदनोपुर अंतर्गत ग्राम नवादा रुद्रपुर निवासी दोदराम गौतम के पुत्र अमित कुमार के साथ होनी थी। ठीक समय पर बारात आई तो धूमधाम के साथ दरवाजे पर बारातियों की आगवानी के बाद जयमाल की रस्म अदा की जाने लगी।

इस बीच स्टेज पर जयमाल के दौरान दूल्हे द्वारा किसी खास रस्म को पूरा करने से मना करने पर वर-वधू पक्ष में विवाद बढ़ गया। इसे लेकर दुल्हन के चाचा से भी काफी देर तक तू-तू-मैं-मैं होती रही।

इससे भड़की दुल्हन ने जयमाल स्टेज पर शादी से इंकार कर दिया और घर में चली गई। फिर क्या था, घराती व बराती दोनों के बीच खलबली मच गई। कुछ लोगों द्वारा मान मनौव्वल का दौर दोनों तरफ से चला। मामला पुलिस तक पहुंचा लेकिन  बात न बनी। सोमवार की सुबह देर तक थाने पर पंचायत की नाकाम प्रयास के बाद आपसी समझौते के तहत मजबूरन बारात बिन दुल्हन ही लौट गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago