ऐसे तो बॉलीवुड की खबरे लगातार इन्टरनेट के माध्यम से मिलती रहती है लेकिन बात अगर बॉलीवुड सितारों के निजी जिंदगी की जाए तो लोग इसे और मिर्च मसाला लगाकर सुनना और सुनाना पसंद करते हैं । दोस्तों समय समय पर हमे बॉलीवुड से तरह तरह की खबरें मिलती रहती हैं कभी किसी के अफ़ेयर की ,तो कभी किसी की शादी की ,कभी किसी के तलाक की ,तो कभी किसी के निधन की।
इस बार हम आपके लिए जो खबर लाए हैं वह एक बुरी खबर है। दोस्तों खबर मिली है कि ऋतिक रोशन के नाना और “आंधी” जैसी फिल्म देने वाले मशहूर डायरेक्टर जे ओम प्रकाश का निधन हो गया है । जे ओम प्रकाश 93 साल के थे। उन्होंने अपनी अंतिम सांसें बुधवार को मुंबई में ली। उनका अंतिम संस्कार पार्ले वेस्ट स्थित श्मशान घाट में 12:00 बजे किया गया । जे ओम प्रकाश की बेटी पिंकी ने राकेश रोशन के साथ शादी की थी और रितिक रोशन उनके नाती हैं ।
जे ओम प्रकाश का जन्म 24 जनवरी 1927 को हुआ था । “आप की कसम ” और “आखिर क्यों” जैसी दिग्गज फिल्में देने वाले जे ओम प्रकाश को अंतिम विदाई देने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसी बड़ी फिल्मी हस्तियां भी पहुंची। जे ओम प्रकाश की “आदमी खिलौना है” जैसी फिल्मों ने पर्दे पर खूब धूम मचाया। ऋतिक रोशन ने पिछले साल अपने नाना के साथ उनके 92वे बर्थडे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी । फोटोज में सुजैन के साथ ऋतिक के दोनों बेटे भी मौजूद थे।
जे ओम प्रकाश एक बेहतरीन डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर थे उनके निधन की खबर फिल्म एक्टर दीपक प्रकाश ने ट्विटर के जरिए सब को दी ।उन्होंने लिखा कि एक घंटा पहले मेरे प्यारे अंकल जे ओम प्रकाश का निधन हो गया है उन्होंने फिल्म जगत को एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऋतिक रोशन ने बताया कि एक समय ऐसा था जब नाना जी ने किताबें खरीदने के लिए अपनी वेडिंग रिंग तक बेच दी थी उन्होंने फिल्मी दुनिया को 22 सुपरहिट फिल्में दी हैं मेरे नाना जी मेरे सबसे अचछे और सबसे करीबी दोस्त थे मैं उनके साथ काफी समय व्यतीत करता था .
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…