Categories: बलिया

बलिया के बैरिया में बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के NH-31 पर स्थित जयप्रभा सेतु पर बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज़ रफ्तार बोलेरो ने 2 बाइक पर सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें से एक की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि छपरा शहर के मंगाईडीह से लौट रही बारात में शामिल बोलेरो के सामने जयप्रभा सेतु पर ओवरटेक के दौरान अचानक 2 बाइक आ गई। इससे बोलेरो और बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि बाइक सवार 3 लोग फिल्मी स्टाइल में हवा में उछलकर सेतु पर दूर जा गिरे। इसमें मांझी के जैतपुर उच्च विद्यालय में तैनात शिक्षक और बिहार प्रान्त के बक्सर जिले के रघुनाथपुर निवासी फहीमुद्दीन अहमद, बक्सर के मदहां गांव निवासी विनायक सिंह और दूसरी बाइक पर सवार सिवान के हुसेनगंज ब्लॉक में अमीन के पद पर तैनात व बक्सर निवासी सचिन कुमार साहनी गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।

सूचना पर पहुंची माझी पुलिस ने तीनों घायलों को माझी सीएचसी उपचार के लिए ले जा रहे थे जिसमें फहीमुद्दीन अहमद की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान सचिन साहनी की भी मौत हो गई। माझी पुलिस ने दोनों साहू को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया

इधर सड़क हादसे के बाद बोलेरो में सवार बराती व चालक गाड़ी में ही सारा सामान छोड़कर भाग निकले। बराती व बोलेरो चालक सिताब दियारा के बताए जाते हैं। यूपी के बैरिया थाना के चौकी चांददीयर की पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइक व बोलेरो को कब्जे में ले लिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago