बलिया के फेफना में सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो गाड़ी ट्रक से टकरा गई। इससे चालक घायल हो गया। हादसा फेफना-रसड़ा राजधानी रोड पर स्थित सन्त थामस स्कूल के समीप हुआ। हादसे के बाद चालक बोलेरो में फंस गया था, जिसे बमुश्किल बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम किसी ट्रेन के आते वक्त रेलवे क्रासिंग बंद हो गया था। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। रेलवे क्रासिंग के खुलते ही सभी वाहन आगे निकलने के प्रयास में ओवरटेक करने लगे। तभी रसड़ा की तरफ से आ रही ट्रक चालक ने बोलेरो चालक की गति देखकर अपना ट्रक वही रोक दिया, लेकिन तब तक बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।
इस घटना में बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने बोलेरो में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। जहां उसकी इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…