Categories: बलिया

बलिया से दवा लेने बनारस गए अधेड़ का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

बलिया से दवा लेने बनारस गए अधेड़ का शव रेल इंजन कारखाना स्थित सब्जी मंडी के पास मिला है। मृतक जिले के ग्राम सागरपाली का रहने वाला है, जिसकी पहचान प्रेमशंकर यादव उम्र 50 साल के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

मृतक के भतीजे ने बताया कि प्रेमशंकर यादव मानसिक रुप से बीमार थे। तीन दिन पहले दवा लेने के लिए वह रुद्रनगर पहाड़ी स्थित मेरे घर पर आए थे। बुधवार रात वह खाना खाने के बाद टहलने निकल गए लेकिन वापस नहीं लौटे। जिसके बाद भतीजे ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया।

वहीं मृतक के भाई सत्यनारायण यादव के अनुसार मृतक मिर्गी रोग से ग्रसित था। वह दवा लेने के लिए बलिया से बनारस आया था। आशंका जताई जा रही है कि मिर्गी का दौरा आने के कारण ही उसकी मौत हो गई। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago