Categories: Uncategorized

निकाय चुनाव- बलिया में संवेदनशील स्थलों का जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने किया दौरा

बलिया। नगर निकाय चुनाव 2023 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने सिकंदरपुर स्थित बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारियों और बूथों पर लगे कर्मियों से बातचीत की और कल के चुनाव के संबंध में उनकी तैयारियों के के बारे में जानकारी ली।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके अतिरिक्त सिकंदरपुर के संवेदनशील स्थलों का भ्रमण किया और वहां पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था देखी। इस संबंध में उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और वहां पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए इसके लिए सभी तैयारियां पहले से कर ली गई है।

जिला अधिकारी ने निर्देश दिया कि नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान वाले दिन सभी व्यापारिक संस्थान बंद रहेंगे। पुलिस अधीक्षक राजकरण नजर ने भी बताया कि सभी बूथों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे साथ ही संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की मोबाइल टीमें सक्रिय रहेंगे किसी भी प्रकार की अपने घटना होने पर तुरंत कार्रवाई होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago