Categories: बलिया

बलिया के शिवपुर घाट पर गंगा दशहरे पर डूबे 5 लोगों के शव 24 घंटे बाद बरामद

बलिया में गंगा दशहरा के अवसर पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शिवपुर घाट पर नहाने के दौरान 5 लोग डूब गए थे। जिनका शव लगभग 24 घंटे के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस ने पांचों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक किशोरी और 4 युवक शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में डूबी गोपालपुर निवासी 16 वर्षीय अंशु का शव एसडीआरएफ की टीम ने सुबह लगभग पांच बजे बरामद कर लिया। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद शव नदी से निकाला गया। इस दौरान तहसील बैरिया के न्यायिक मजिस्ट्रेट एआर फारूकी, तहसीलदार बैरिया सुदर्शन कुमार, थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल चौकी प्रभारी जय प्रकाश उपस्थित रहे। जबकि चार युवक बिहार के थे। बिहार साइड शिवपुर घाट पर बिहार से आई एनडीआरएफ की टीम ने नदी में डूबे चारों युवकों के शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद चारों युवकों के शव की परिजनों से पहचान कराई गई। पहचान के बाद चारों शवों का पंचनामा कर बिहार पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जनपद मुख्यालय आरा भेज दिया।

इस दौरान जगदीशपुर अनुमंडल के एसडीएम संजीव कुमार, एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी बहोरनपुर अभय कुमार सिंह उपस्थित रहे। इधर बिहार सरकार के तरफ से शिवपुर घाट के उस पार डूबने से चारों युवकों की मौत पर परिजनों को चार- चार लाख रुपये देने की घोषणा बीते शाम कर दिया था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago