Categories: बलिया

कड़ी सुरक्षा के बीच होंगी बोर्ड परीक्षाएं, केंद्रों से 1 किमी के दायरे नहीं खुल सकेंगे फोटोकॉपी सेंटर

24 मार्च से बोर्ड परीक्षा शुरु हो रही है। बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन हों और सुरक्षा के बीच हों, इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इस बार केंद्रों को कड़ी सुरक्षा की निगरानी में रखा जाएगा।

परीक्षा के मद्देनजर केंद्रों से एक किलो मीटर की दूरी पर किसी प्रकार की आवाजाही, फोटो स्टेट अथवा जनसुविधा केन्द्र हु इस तरह से प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के दौरान पूरे जिले में धारा 144 लागू रहेगी और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही परीक्षाओं की मानिटरिंग के लिए स्पेशल सेल का गठन किया है। जो हर गतिविधि पर निगरानी रखेगी। खास बात यह है कि इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को अलग-अलग रंग की उत्तर पुस्तिकाएं मिलेगी। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण का कार्य पूरा कर लिया गया है।

प्रश्न पत्रों को केंद्रों पर डबल लॉक में रखने की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर वॉइस रिकॉर्डर और सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराया जाना हमारा और जिला प्रशासन का लक्ष्य है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago