Categories: बलिया

बलिया में पूरी तरह नकलविहीन होगी बोर्ड परीक्षा: जिलाधिकारी

बलिया: जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन होगी। हिदायत देते हुए कहा कि अगर किसी भी केंद्र पर परीक्षा की सुचिता के साथ कोई खिलवाड़ हुआ तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जिलाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में सभी केंद्र व्यस्थापक, प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ले रहे थे।

उन्होंने कहा कि परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर केंद्र पर अगर कोई दिक्कत है तो उसे पहले ही ठीक करा लें। केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा हर कक्ष में सक्रिय हाल में हो। केंद्र पर साफ सफाई और शौचालय की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। केंद्र में प्रवेश के समय चेकिंग जरूर कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि छात्राओं की चेकिंग महिला अध्यापक ही करे। उन्होंने कहा कि नकल के मामले में बलिया की क्षवि को बेहतर बनाना है। कोई गड़बड़ी की शिकायत मिली तो सम्बन्धित केंद्र व्यवस्थापक की जवाबदेही तय होगी और कार्रवाई भी होगी।

पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने आश्वस्त किया कि हर केंद्र पर फोर्स की तैनाती रहेगी। इसके अलावा थाने की पुलिस भी लगातार भ्रमण कर चुस्त—दुरूस्त व्यवस्था में सहयोग करेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी अगर कोई समस्या हो तो पहले ही सम्पर्क कर समाधान करा लें। बैठक में एएसपी विजय ​त्रिपाठी, सभी एसडीएम, बीएसए शिवनारायण सिंह आदि मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago