बलिया- भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर भाजपा के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने और अपशब्द कहने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि भाजपा नेता गोपाल जी सोनी की शिकायत पर रसड़ा कोतवाली में भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में अरमान अली नामक व्यक्ति के खिलाफ कल नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता सोनी ने आज बताया कि दो दिन पहले अरमान ने ‘फेसबुक’ पर भाजपा के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

फेसबुक पर डाली थी आपत्तिजनक पोस्ट
अपर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के अनुसार भाजपा नेता गोपाल जी सोनी की शिकायत पर रसड़ा कोतवाली में भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में अरमान अली नामक व्यक्ति के खिलाफ रविवार को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एएसपी पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता भाजपा नेता गोपाल जी सोनी ने भाजपा नेता गोपाल जी सोनी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी अरमान अली ने फेसबुक पर भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी वाली एक पोस्ट डाली थी. जिसके आधार पर गोपाल सोनी ने आरोपी खिलाफ केस दर्ज कराया था.

इससे पूर्व, अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहनेवाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में संस्कृतियों की लड़ाई होगी और यह धर्म युद्ध होगा।

बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि अगले साल होनेवाला लोकसभा चुनाव धर्म युद्ध होगा और इसमें महाभारत की तरह एक बार फिर कौरवों और पांडवों के बीच संस्कृतियों की लड़ाई होगी।

भाजपा विधायक ने कहा कि पांडवों के दल में सेनापति और अर्जुन की भूमिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे, तो दूसरी तरह कौरवों का दल कांग्रेस के नेतृत्व में होगा, जिसमें धृतराष्ट्र की भूमिका सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव निभायेंगे. उन्होंने दावा किया कि प्रजातांत्रिक महाभारत की लड़ाई में मोदी ही विजयी होंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago