सरकार! जनता के बीच किरकिरी हो रही है ‘गरीब वोट नहीं देगा’

बीजेपी सांसद रवीन्द्र कुशवाहा और विधायक सुरेंद्र सिंह अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे. बीजेपी सांसद सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर बार-बार कुछ ट्रेनों के ठहराव का अनुरोध न सुने जाने को लेकर नाराज हैं. वहीं, बीजेपी विधायक भ्रष्टाचार को लेकर योगी सरकार के खिलाफ धरना देंगे. इनका कहना है कि इन मामलों को लेकर उनकी बहुत किरकिरी हो रही है. दोनों ने ही मॉनसून सत्र के दौरान संसद परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना देने की घोषणा की है.

सांसद की ट्रेनों के ठहराव की मांग नहीं सुनी गई
रवीन्द्र कुशवाहा सलेमपुर इलाके से बीजेपी के सांसद हैं. उनका कहना है कि सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का उन्होंने वादा किया था. उन्होंने इतने समय में रेल मंत्री पीयूष गोयल को आठ बार पत्र लिखे, लेकिन कोई जवाब तक नहीं दिया गया. उनकी इलाके में जनता के बीच किरकिरी हो रही है. लोग बहुत नाराज हैं.

विधायक पांच जून को देंगे धरना
बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी युपी में योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ बगावत का ऐलान किया है. विधायक ने बैरिया तहसील भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में आगामी पांच जून को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति थाने, तहसील और ब्लॉक पर अपनी समस्या लेकर जायेगा और उसकी सुनवाई नहीं होगी तो वह बीजेपी को वोट नहीं देगा. बीजेपी पारदर्शी सरकार नहीं दे सकी है. इससे पहले सुरेंद्र सिंह ने उपचुनावों में पार्टी की हार का ठीकरा यूपी सरकार, उसके मंत्रियों और नौकरशाही के सिर फोड़ते हुए कहा था कि अगर वे मंत्री अपने पद पर बने रहे तो भाजपा का गर्त में जाना तय है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago