सांसद रवीन्द्र कुशवाहा के राम मंदिर निर्माण पर इस दावे से हड़कंप !

बलिया:  सलेमपुर सीट से सांसद कुशवाहा ने शनिवार को बिल्थरा रोड  में ‘कमल संदेश यात्रा’ के मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि आगामी 11 दिसंबर को शुरू होने वाले संसद सत्र में राम मंदिर निर्माण का कानून पारित हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने गत 16 नवंबर को ही अपने सभी सांसदों को ‘व्हिप’ जारी करते हुए संसद सत्र के दौरान दिल्ली से बाहर ना जाने के निर्देश दिए हैं. अब इस दावे वाले  बयान के आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है .

बता दें की अयोध्‍या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच बीजेपी सांसद ने दावा किया है कि आगामी शीतकालीन संसद सत्र में केंद्र की मोदी सरकार कानून पारित कराएगी.

कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तय कर लिया है कि शीतकालीन सत्र में राम मंदिर निर्माण के लिये कानून पारित करा लिया जाय. मोदी सरदार पटेल को अपना गुरु मानते हैं. पटेल ने जिस तरह तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की अनिच्छा के बावजूद संसद से सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का कानून बनवाया, उसी तर्ज पर मोदी भी राम मंदिर के लिए कानून बनाएंगे.

सांसद कुशवाहा ने कहा कि संसद में जब राम मंदिर के कानून को लेकर चर्चा होगी, तब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की असलियत का भी पता चल जाएगा कि वह कितने बड़े जनेऊधारी और शिवभक्त हैं.

कुशवाहा ने राफेल विमान खरीद को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहे राहुल पर आरोप लगाया कि राजनीति में विफल होने के बाद राहुल जनता को गुमराह करने और पाकिस्तान तथा चीन से सूचनाएं साझा करने के लिये राफेल का फर्जी मामला उठा रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 week ago