बलिया: सलेमपुर सीट से सांसद कुशवाहा ने शनिवार को बिल्थरा रोड में ‘कमल संदेश यात्रा’ के मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि आगामी 11 दिसंबर को शुरू होने वाले संसद सत्र में राम मंदिर निर्माण का कानून पारित हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने गत 16 नवंबर को ही अपने सभी सांसदों को ‘व्हिप’ जारी करते हुए संसद सत्र के दौरान दिल्ली से बाहर ना जाने के निर्देश दिए हैं. अब इस दावे वाले बयान के आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है .
बता दें की अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच बीजेपी सांसद ने दावा किया है कि आगामी शीतकालीन संसद सत्र में केंद्र की मोदी सरकार कानून पारित कराएगी.
कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तय कर लिया है कि शीतकालीन सत्र में राम मंदिर निर्माण के लिये कानून पारित करा लिया जाय. मोदी सरदार पटेल को अपना गुरु मानते हैं. पटेल ने जिस तरह तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की अनिच्छा के बावजूद संसद से सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का कानून बनवाया, उसी तर्ज पर मोदी भी राम मंदिर के लिए कानून बनाएंगे.
सांसद कुशवाहा ने कहा कि संसद में जब राम मंदिर के कानून को लेकर चर्चा होगी, तब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की असलियत का भी पता चल जाएगा कि वह कितने बड़े जनेऊधारी और शिवभक्त हैं.
कुशवाहा ने राफेल विमान खरीद को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहे राहुल पर आरोप लगाया कि राजनीति में विफल होने के बाद राहुल जनता को गुमराह करने और पाकिस्तान तथा चीन से सूचनाएं साझा करने के लिये राफेल का फर्जी मामला उठा रहे हैं.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…