आखिर अपनी ही सरकार से क्यों नाराज हैं बलिया के सांसद और विधायक?

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा सांसदों और विधायकों के सुर बदलने शुरू हो गए हैं. दो दिन पहले कैराना लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा विधायक ने सरकार पर तंज कसा था और अब सलेमपुर से भाजपा सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने ही अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

कुशवाहा का कहना है कि वह मानसून सत्र में लोकसभा में सरकार के खिलाफ धरना देंगे. वहीं बलिया से विधायक सुरेन्द्र सिंह भी योगी सरकार के खिलाफ बलिया में धरना देंगे.पिछले कुछ महीनों से भाजपा सांसद और विधायक सरकार के मोर्चा खोले हुए हैं. सांसद जहां मोदी सरकार के खिलाफ मीडिया और जनता के बीच बयानबाजी कर रहे हैं तो विधायक भी इस मामले में पीछे नहीं हैं.

कुछ दिनों पहले बहराइच की भाजपा की सांसद सावित्री बाई फूले ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. फुले ने केन्द्र सरकार की दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ लखनऊ में भारतीय संविधान व आरक्षण बचाओ महारैली का आयोजन किया.

तब उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया था कि वह आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है. ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा करीब 30 से ज्यादा मौजूदा सांसदों का टिकट काट सकती है. लिहाजा फूले ने रैली कर अपने ताकत का एहसास पार्टी को कराया.अब यूपी के सलेमपुर से भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने भी अब अपनी ही सरकार के मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. कुशवाहा ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा पर प्रहार से शुरू किया और कहा कि सिन्हा सामंतवादी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं.

इसलिए पिछड़ी जाति के सांसदों की उपेक्षा कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं. वे देश के मंत्री न होकर गाजीपुर के मंत्री बन गए हैं. लिहाजा सरकार और संगठन से नाराज अब कुशवाहा मानसून सत्र में नयी दिल्ली में संसद भवन के सामने धरना देंगे.

कुशवाहा का मानना है आम जनता के बीच भाजपा की तो किरकिरी हो ही रही है इसके साथ कुशवाहा की खुद की छवि भी धूमिल हो रही है और क्षेत्र के लोगों में नाराजगी भी देखी जा सकती है. कुशवाहा से पहले एक और भाजपा सांसद ने योगी सरकार पर हमला बोला था.वहीं सांसद ही नहीं विधायक भी सरकार से नाराज हैं. सांसदों की देखादेखी में अब बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह बलिया तहसील पर सरकार के खिलाफ धरना देंगे.

सिंह ने भी सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ पांच जून को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है. विधायक ने बैरिया की तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago