VIDEO : बीजेपी विधायक बोले, गौ-मूत्र पीने की वजह से मुझे अभी तक कोरोना नहीं हुआ

बलिया। बलिया में बढ़ते कोरोना केस के बीच बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कोरोना से बचने के लिए जनता को गो-मूत्र पीने की सलाह दी है। अपने अजीबो गरीब बयानों के लिए जाने जाने वाले विधायक ने गौ-मूत्र पीते हुए अपना वीडियो भी जारी किया है।

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह का विडियो उनकी फेसबुक प्रोफाइल पर भी शेयर किया गया है। विडियो में विधायक जनता को गौ-मूत्र पीने की सलाह दे रहे हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मैं खुद गो-मूत्र नियमित रूप से पीकर स्वस्थ हूं। सुरेंद्र सिंह के मुताबिक सुबह खाली पेट ब्रश करने के बाद ठंडे पानी में 5 ढक्कन गौ-मूत्र मिलाकर पीने के बाद आधे घंटे तक कुछ न खाने की सलाह दी है।

सुरेंद्र सिंह का दावा है कि नियमित रूप से गौ-मूत्र पीने की वजह से उन्हें अभी तक कोरोना नहीं हुआ। उन्होंने कहा दुनिया को भी समझना चाहिए कि गौ-मूत्र का सेवन कर कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सकता है। यही नहीं उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग कोरोना में हार्ट अटैक से मरते हैं। इससे बचाव किया जा सकता है।

जानकारी के लिए आप को बता दें कि विधायक सलाह ज़रूर दे रहे हैं लेकिन गोमूत्र को लेकर ऐसी अब तक कोई रिसर्च सामने नहीं आई है जो इस बात को प्रमाणित कर सके कि कोरोना को रोकने के लिए गोमूत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना नहीं इस बारे में कई बड़े मेडिकल संस्थान भी बताते आ रहे हैं कि अब तक कोई मेडिकल सबूत नहीं मिला है, जिससे पता चलता हो कि गोमूत्र में एंटी-वायरल गुण होते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago