उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी के विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

कैराना और नूरपुर में हार के बाद बीजेपी के ही दो विधायकों ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गोपामऊ से विधायक श्यामप्रकाश ने कहा कि मोदी के नाम पर वोट तो मिले लेकिन जनता का काम नहीं किया गया. वहीं बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी की हार भ्रष्टाचार के कारण हुई है.

हरदोई के गोपामऊ से विधायक श्यामप्रकाश ने कविता लिखकर कहा मोदी के नाम पर वोट तो मिले लेकिन जनता का काम नहीं किया गया. अपनी कविता में उन्होंने कहा कि सरकार की लगाम संघ के हाथ है और मुख्यमंत्री भी असहाय हैं. उन्होंने लिखा है कि जनता और विधायक त्रस्त हैं जबकि अधिकारी भष्ट हैं.

अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि इस हार का कारण शुद्ध रूप से कर्मचारियों और अधिकारियों में फैला भ्रष्टाचार और उनकी समाज को परेशान करने की नीयत है.

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते जो यश सरकार को मिलना चाहिए था वह नहीं मिला. तहसील, ब्लॉक से लेकर थाने तक में जनता का काम नहीं हो पा रहा है जिसके कारण समाज में गुस्सा है. हालांकि उन्होंने पीएम मोदी की जम कर तारीफें कीं.

गौरतलब है कि 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में बीजेपी को करारा झटका लगा है. यूपी के कैराना और नूरपुर में बीजेपी हार गई है. गोरखपुर और फूलपुर के बाद कैराना, नूरपुर के नतीजों ने बीजेपी को परेशानी में डाल दिया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago