एक ही अस्पताल को गोद ले रहे BJP के विधायक-चेयरमैन, तनातनी है कि महज संयोग?

बिल्थरारोड। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जनप्रतिनिधियों से एक सीएचसी व पीएचसी को गोद लिए जाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में गोद लेने की होड़ लग गई है। जिले के सीयर सीएचसी अस्पताल को क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया द्वारा गोद लिए जाने के प्रयास करने संबंधित घोषणा तो कर दिया गया किन्तु पत्र जारी नही किया गया। घोषणा के लगभग दस दिन बाद ही नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने शुक्रवार को शासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर सीयर सीएचसी को गोद लेने

का पत्र जारी किया है। अब एक ही अस्पताल को सत्ताधारी दल के दो नेताओं द्वारा गोद लिए जाने की घोषणा से पार्टी में स्थानीय स्तर पर सबकुछ ठीक न होने को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। अब इसको  विधायक-चेयरमैन के बीच तनातनी माना जाए या ये महज संयोग है ? गौरतलब है कि बिल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया और चेयरमैन दिनेश गुप्ता के बीच राजनीतिक वर्चस्व को लेकर पहले से ही दूरियां रही है और इसकी झलक सार्वजनिक मंचों पर भी दिखती रही है।

नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने शुक्रवार को पत्रकारों को सीयर सीएचसी को गोद लेने की जानकारी दी। चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा कि अस्पताल गोद लेने को लेकर राज्यपाल महोदया एवं उप्र मुख्यमंत्री द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश का अनुपालन किया जा रहा है। कहा कि नगर के बीचोंबीच स्थित अस्पताल के साफ सफाई और अन्य मूलभूत सुविधा का तो पहले से ही ख्याल रखा जाता रहा है।

इसे लेकर नपं ईओ ब्रजेश गुप्ता ने स्थानीय निकाय के जिला प्रभारी अधिकारी समेत सीएमओ और सीएचसी अधीक्षक को लिखित पत्र भेजकर नगरपंचायत अध्यक्ष द्वारा सीयर सीएचसी को गोद लिए जाने की सूचना दी है। जिसकी पुष्टि करते हुए सीयर सीएचसी अधीक्षक डा. तनवीर अहमद ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा अस्पताल गोद लेने संबंधित पत्र मिला है। पूछे जाने पर बताया कि विधायक जी की तरफ से अस्पताल को गोद लेने संबंधित किसी तरह का कोई पत्र अब तक नहीं मिला है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago