बलिया: विधायक सुरेन्द्र सिंह ने उड़ाईं आचार संहिता की धज्जी, बांटी ‘मोदी टी-शर्ट’

बलिया 
बेतुके बयान को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह पर सीएम योगी आादित्यनाथ की जनसभा से पहले चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा है। विधायक ने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के चित्र वाली टी-शर्ट बांटी थी।

जिला कार्यकर्ताओं में बांटी थी 200 टी-शर्ट
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक, सिंह ने नारायणगढ़ स्थित राजेश सिंह के दरवाजे पर नुक्कड़ सभा करने के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो लगी 200 टी-शर्ट कार्यकर्ताओं में बांटी थीं।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा, ‘बलिया को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखरजी जैसे महान नेता का नेतृत्व मिला लेकिन किसी ने गंगा और घाघरा नदी के कटान को रोकने का प्रयास नहीं किया। मेरा सौभाग्य है कि मैंने दो वर्षों में 135 करोड़ की लागत से बाढ़ कटान रोकने के लिए केवल बोल्डर का काम किया है।’

पर्यवेक्षकों ने मामला सही पाया
सिंह ने कहा कि इसके अलावा गरीबों में करोड़ों रुपये का सामान वितरण भी किया गया है। आगलगी की घटना में सभी पीड़ितों को पका हुआ खाना खिलवाया गया।

साथ ही साड़ी-कपड़े का वितरण भी किया गया है। बीजेपी विधायक की ओर से टी-शर्ट वितरण के बारे में बैरिया के प्रभारी एसडीएम और आईएएस विपिन कुमार जैन ने बताया कि इसकी सूचना मिलने के बाद पर्यवेक्षक और जांच टीम मौके पर गई थी। टी-शर्ट वितरण का मामला सही पाया गया है।

इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। बीजेपी विधायक द्वारा आचार संहिता उल्लंघन की इस घटना को जांच के बाद सही पाया है। बैरिया के प्रभारी एसडीएम विपिन कुमार जैन ने बताया कि पर्यवेक्षक को जब इसकी सूचना मिली तब मौके पर जाकर जांच की गई और आरोप सही पाया गया।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago