Ballia News- बीजेपी नेता उत्कर्ष सिंह ने की अपील, हर घर लहराएं तिरंगा

बलिया । आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। बीजेपी के द्वारा लोगो से अपील की जा रही है कि अपने घर तिरंगा लगाएं और उत्साह के साथ आज़ादी का उत्सव मनाएं।

इसी क्रम में बलिया में बीजेपी के युवा नेता उत्कर्ष सिंह ने लोगों से तिरंगा लगाने की अपील की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा “घर – घर तिरंगा, हर घर तिरंगा, नए भारत की नई कहानी, अब आसमां को सुनाना है…आइए अपने तिरंगे का उत्सव मनाएं, सब मिलकर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराएं।” साथ ही उत्कर्ष सिंह ने लोगों से शांति सौहार्द के साथ आज़ादी का जश्न मनाने की अपील की।

गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बीजेपी के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश के कई ज़िलों में तिरंगा रैली, तिरंगा उत्सव का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में प्रदेशवासियों से अपील की जा रही कि 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में तिरंगा लहराएं और वीर शहीदों को नमन कर स्वन्त्रता दिवस मनाएं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago