भाजपा नेता ने बलिया में बिजली समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से की मुलाक़ात

बलिया। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में हो रही अघोषित बिजली कटौती से बेहाल जनता  का गुस्सा बिजली  विभाग पर बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जिले के कई इलाकों में बिजली गायब है तो वहीँ नगरा में 24 घण्टे से विधुत सप्लाई नहीं हो रही है। इसको लेकर भाजपा जिला महामंत्री आलोक शुक्ला ने लखनऊ में उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात की। आलोक शुक्ला ने  विधुत आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं पुराने जर्जर तार 33 हजार रसड़ा से नगरा रुट और ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर मंत्री को पत्र दिया।

वहीँ मंत्री श्रीकांत शर्मा ने तत्काल संज्ञान में लेकर विभाग को कार्यवाही के लिए निर्देश दिए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि  जिले में पिछले एक सप्ताह से शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर नाराजगी देखी जा रही है। जिला महामंत्री आलोक शुक्ला ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी व कोरोना महामारी जैसी गंभीर समस्या के दौरान एक तरफ लोग घरों में बीमारी से बचाव के लिए तत्परता दिखा रहें हैं। वहीं बिजली विभाग मनमानी करते हुए अघोषित कटौती कर रहा है, जिससे बच्चों की आनलाइन पढ़ाई, व्यवसाय और कुटीर उद्योग पूर्ण रुप से प्रभावित हो रहे हैं।

शुक्ला ने कहा कि शहर में स्थिति तो बद से बदतर है, यहां बिजली के अभाव में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, तो वहीं गांवों में अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या ने उपभोक्ताओं का जीना मुहाल है। उन्होंने ने कहा है कि जल्द ही बलिया जनपद की समस्या ओ का हल हो जाएगा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विधुत वितरण खण्ड और पुर्वांचल विधुत वितरण निगम के प्रबंधक को आवश्यक कार्यवाही के लिए तत्काल निर्देशित किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago