BJP में टिकट की मारामारी, अपनों को टिकट दिलाने के लिए जुगाड़ में सांसद !

बलियाः उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में थोड़ा ही वक्त बचा है। प्रदेश की कुछ विधानसभा सीटों पर राजनैतिक पार्टियों ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं लेकिन कुछ सीटों पर अभी पार्टियों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लिहाजा इन सीटों पर टिकट को लेकर मारा-मारी चल रही है।

नेता अलग अलग हथकंडे अपनाकर टिकट पाने की जुगाड़ में लगे हुए हैं। सबसे ज्यादा भागदौड़ बीजेपी में चल रही है। पार्टी के कई सांसद और मंत्री अपने चहेतों को टिकट दिलाने लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं तो कुछ पार्टी हाईकमान से संपर्क साध रहे हैं।

इसी लिस्ट में सलेमपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद रवींद्र कुशवाहा का नाम भी हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट की माने तो भाटपर रानी विधानसभा सीट से अपने छोटे भाई जयनाथ कुशवाहा के लिए सांसद रवींद्र कुशवाहा  टिकट मांग रहे हैं। इस सीट से फिलहाल समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष विधायक हैं। अब रवींद्र कुशवाह इस सीट से अपने भाई को लड़ाना चाहते हैं, इसके लिए वह पार्टी के दिग्गजों से मुलाकात कर बस इसी कोशिश में लगे हैं कि किसी भी तरह उनके भाई जयनाथ कुशवाहा को टिकट मिल जाए।

कुशवाहा के अलावा केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, कौशल किशोर, राज्यपाल कलराज मिश्र और फागू चौहान, सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी अपने चहेतों को टिकट दिलावाने की दौड़ में लगे हुए हैं। बहरहाल इन राजनेताओं में से किसकी कोशिश कामयाब हुई, ये तो बीजेपी के प्रत्याशियों की लिस्ट आने पर ही पता चल पाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago