Categories: बलिया

आज सिकंदरपुर के इन गांवों में जनसंपर्क करेंगे भाजपा प्रत्याशी संजय यादव

विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनैतिक पार्टियां सक्रिय है। विभिन्न विधानसभाओं के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों के बीच में पहुंच रहे हैं और उनके पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

इसी सिलसिले में सिकंदरपुर में निवर्तमान विधायक व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय यादव जनसंपर्क पर निकले हैं। आज वह अलग अलग ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करेंगे। वह विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत भागीपुर, चकिया, अजऊर, अजनेरा, दुरोधा व धनौती गांव से जय विजय अभियान की शुरुआत करेंगे।

इस दौरान संजय यादव लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें मोदी व योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे साथ ही भाजपा को जिताने की अपील करेंगे। जनसंपर्क अभियान को लेकर संजय यादव का कहना है कि आम जनता का भारतीय जनता पार्टी के प्रति भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। योगी सरकार के प्रति लोगों का विश्वास व भरोसा पूरी तरह कायम है। इसलिए आज से क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जय विजय अभियान के तहत जनसंपर्क कर लोगों को सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए पुनः योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

इसी के साथ भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में 2017 के अपेक्षा और अधिक वोटों से भारतीय जनता पार्टी सिकन्दरपुर सीट जीतने का काम करेंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago