Categories: बलिया

बलिया-4 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी घोषित, पार्टी मुख्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

बलिया। उत्तरप्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव का चुनावी बिगुल सभी पार्टियों ने फूंक दिया है।बीजेपी ने जिले की 7 विधानसभाओं में से 4 उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। ऐसे में अब सभी प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी ताकत झोंकने को तैयार हैं, उससे पहले जिला मुख्यालय पर फेफना, बिल्थरारोड, सिकंदरपुर और रसड़ा विधानसभा सीट के प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत हुआ।

जीरा बस्ती स्थित जिला कार्यालय में फेफना, बिल्थरारोड, सिकंदरपुर और रसड़ा विधानसभा सीट के प्रत्यशियों का भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू समेत सभी प्रत्याशियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि पार्टी जिले की सातों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

बता दें, बीजेपी ने फेफना से उपेन्द्र तिवारी, सिकंदरपुर से संजय यादव, बिल्थरारोड से छट्ठू राम और रसड़ा से बब्बन राजभर पर भरोसा जताया है। संजय यादव सिकंदरपुर से वर्तमान विधायक हैं। वहीं सभी प्रत्यशियों का जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया। और चुनाव में जीत का दावा भी किया। गौरतलब है कि बलिया में 3 मार्च को सभी 7 विधानसभा सीट पर मतदान होना है। और 10 को नतीजे आएंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago