बिल्थरारोड- सपाईयों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर की नारेबाजी

बिल्थरारोड। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर खेत बचाओ-किसान बचाओ यात्रा के तहत सोमवार को आद्याशंकर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार की नई कृषि नीति के खिलाफ तहसील पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।

प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर कुछ समय बाद रिहा भी कर दिया।  आद्याशंकर यादव ने कहा कि किसान विरोधी कृषि कानून के खिलाफ पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को किसान आंदोलन में जाने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रोका जाना तानाशाही रवैया है।

नई किसान नीति किसानों के हित में नहीं है। यह मुद्दा सीधे किसानों और उनके भविष्य से जुड़ा है। इस मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, इरफान अहमद, ममता चन्द्रा, मतलूब अख्तर, शमसाद बासपारी, रुद्रप्रताप यादव, अंगद यादव, रामाश्रय यादव फाइटर, विजय यादव, अशोक यादव, गीता नेता, रमेशचंद साहनी, राशिद कमाल पाशा, सुनील कुमार टिंकू, देवेंद्र, रामलखन

पासवान, शिवम बरनवाल, बब्बन यादव, मोतीचन्द यादव, बेचू यादव आदि मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम सन्त कुमार, उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह एवं चौकी इंचार्ज आरके सिंह पुलिस बल के साथ सक्रिय रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago