Categories: बलिया

बिल्थरारोड- गुम हुई बच्ची को पुलिस ने परिवार से मिलाया

बिल्थरारोड पुलिस ने एक परिवार की उसकी खुशियां वापस लौटा दी। परिजनों से बिछड़ कर गुम हुई 4 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने ढूंढ निकाला और परिजनों को सौंप दिया। खोई हुई बच्ची को मिलकर परिजनों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

जानकारी के मुताबिक नगर के वार्ड नंबर 5 भरटोला के रहने वाले संजय राजभर की बेटी दीपिका उम्र चार साल सोमवार शाम से ही लापता थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसी दौरान रात में गस्त कर रही पुलिस की नजर उस बच्ची पर पड़ी जो कि रो रही थी। पुलिस ने बच्ची को अपने साथ लिया और उसके परिजनों की तलाश शुरु की। लेकिन रात काफी हो जाने से जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को चौकी परिसर में खाना खिलाकर लेटा दिया।

और पुलिस के द्वारा नगर में सूचना दी गई। जब परिजनों को दीपिका के चौकी सीयर में होने की जानकारी लगी। तो परिजन तुरंत चौकी पहुंचे। मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी अखिलेश नारायण सिंह ने वार्ड 05 मेंबर अंचल बर्मा को बुलाकर दीपिका को परिवार वालो को सुपुर्द कर दिया है इस मौके पर कांस्टेबल अंकुर वर्मा, रामप्रकाश यादव ,चंद्रशेखर, इब्राहिम, प्रेम पटेल आदि मौजूद रहे ।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago