बलिया से शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक चोरी कर बिहार में बेचतें थे पार्ट्स-पुर्जे

बलिया
बलिया की सुखपुरा पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक व मोटर साइकिल के पार्ट बरामद किया। पुलिस अधीक्षक बलिया के वाहन चोरों के विरुद्ध चलायें जा रहें अभियान में सुखपुरा पुलिस को उस समय सफलता प्राप्त हुई जब बनविहार मोड़ पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त रोहित कुमार व अनुप राम को चोरी के मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

उनके कब्जे से तीन बाइक व बाइक का पार्ट्स बरामद किया गया। दो अभियुक्त मोहन राय पुत्र सुनील राय निवासी देवकली थाना सुखपुरा बलिया व दीपक तिवारी निवासी देवकली थाना सुखपुरा बलिया भागने में सफल रहें ।

पकड़े गये अभियुक्तगणों पुछताछ में बताया कि हम लोग मोटर साइकिल चोरी करके बिहार ले जाकर मोटर साइकिलों के पार्ट्स-पुर्जे खोल कर बेंच देते हैं । पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के विरूद्ध थाना सुखपुरा में मुअसं-119/18 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। पुलिस ने बताया कि अन्य वाहनों के सम्बन्ध पता किया जा रहा है। साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago