बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में खूनी वारदात सामने आई है। यहाँ बाइक सवार बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को गोली मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीकर पहुँचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
उभांव थाना क्षेत्र के जमुआव गाँव निवासी 30 वर्षीय शैलेश यादव पुत्र शिवलोचन यादव अपनी दुकान बंदकर बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह जमुआव के पास पहुँचा कि वैसे ही राहुल यादव, साहब दयाल पहुँचे। इसके बाद पीछे से राजेन्द्र यादव और डब्लू यादव व एक अज्ञात व्यक्ति पहुँचा। इसी के बाद आरोपियों ने शैलेश को गोली मार दी। गोली उसके पैर में जाकर लगी।
अपर पुलिस अधीक्षक बलिया अनिल कुमार झा अन्य अधिकारियों के साथ ही फोरेंसिक व सर्विलांस टीम मौके पर पहुँचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घायल उभाव थाने का 354 का मजरिया हिस्ट्रीशीटर है और फरवरी महीने में जेल से छूटकर आया था। घटना कारित करने वालो में से तीन को हिरासत में ले लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…