300 मीटर तक घिसटती रही बाइक, बलिया में ऐसे हुआ सड़क हादसा, CM योगी ने जताया दुख

बलिया के नवरतनपुर चट्टी के पास भयानक सड़क हादसा हो गया। बाइक और ट्रक की टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक की टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई और ट्रक में फंसकर करीब 300 मीटर तक घिसटती रही। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक घटना बलिया के नवरतनपुर चट्टी की है। जहां सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार अपने पांच वर्षीय पुत्र आलोक और 16 वर्षीय भतीजे रोहित के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर मटुरि गांव जा रहे थे। जैसे ही वे नवरतनपुर चट्टी के पास पहुंचे तभी बेल्थरारोड की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक बुरी तरह टूट गई और इस गंभीर हादसे में पिता-पुत्र और भतीजे तीनों की मौत हो गई। टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह ट्रक में फंस गई और तीन सौ मीटर तक घसीटती रही।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव व पुलिस के जवानों ने तीनों शवों को एम्बुलेंस से सीएचसी सिकन्दरपुर भेजा। हादसे की खबर लगते ही परिवार के लोग हॉस्पिटल पहुंच गए। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। मनोज की पत्नी सीमा का बुरा हाल है। पति और बेटे को खो देने की खबर ने सीमा को अंदर से तोड़ दिया है।

मनोज की मां लाल बुची देवी भी बेसुध है। बात-बात पर बेहोश हो रही है। मनोज की शादी 6 साल पहले सीमा से हुई थी। उसका एक ही पुत्र आलोक था। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है और मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago