Categories: बलिया

बलिया में बिजली पोल से टकराई बाइक, बाइक सवार की मौके पर मौत

बलिया के चितबड़ागांव के नरही कारो मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में टकरा गई। इससे बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि हादसा गांव मर्ची कलां थाना क्षेत्र नरही के पास हुआ। यहां चितबड़ागांव के वार्ड नंबर 4 मालवीय नगर निवासी 30 वर्षीय संतोष सिंह अपनी लिट्टी-चोखा की दुकान बंद कर कारीगर को छोड़ने सोनवानी जनपद गाजीपुर जा रहे थे। जैसे ही वो मर्ची कलां के पास पहुंचे, उनकी बाइक असंतुलित होकर बिजली पोल से टकरा गई।

सूचना पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए नरही अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की शादी लगभग दो साल पहले बक्सर बिहार में हुई थी, उसकी एक वर्ष की पुत्री है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago