बलिया। उत्तरप्रदेश के पड़ोसी राज्य बिहार में जहरीली शराब के मौत के बाद अब उत्तरप्रदेश में अलर्ट है। छपरा में जहरीली शराब से मौत को लेकर बलिया जिला पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मिलावटी शराब की बिक्री आदि को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासनिक और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम गठित की गयी है।
बता दें बलिया जिले की सीमा से सटे बिहार के सारण (छपरा) जनपद में पिछले दिनों जहरीली शराब से दर्जनों लोगों की मौत हो गई। सीमावर्ती जनपद होने के बाद अफसरों ने बलिया में भी अलर्ट जारी कर दिया है। डीएम सौम्या अग्रवाल ने सभी तहसीलों के लिए संयुक्त टीम का गठन कर जांच करने और सर्तक निगरानी रखने का निर्देश दिया है। नगर और सदर सर्किल के लिए सिटी मजिस्टे्रट, एसडीएम सदर, सीओ सिटी और सीओ सदर के साथ ही आबकारी निरीक्षक की टीम गठित की है।
इसी प्रकार एसडीएम बैरिया और सीओ बैरिया के साथ ही आबकारी इंस्पेक्टर क्षेत्र चार को शामिल किया गया है। एसडीएम, रसड़ा और बिल्थरारोड व सीओ रसड़ा के साथ ही आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो तथा पांच, एसडीएम व सीओ बांसी के साथ आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तीन व एसडीएम व सीओ सिकन्दर के साथ आबकारी इंस्पेक्टर क्षेत्र पांच को शामिल किया गया है। सभी थानों और कोतवालियों अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री, तस्करी, अवैध प्रिरट, अल्कोहल, टिंचर के बिक्री व परिवहन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को बार्डर सर्तक निगरानी रखने को कहा गया है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…