बिहार के बक्सर में गई बाइक चोर को पकड़ने गई बलिया पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के 2 एसआई और 5 जवान घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस का वाहन भी तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बलिया कोतवाली की पुलिस टीम बगैर स्थानीय पुलिस को सूचना दिए छतनवार गांव के यादव टोला स्थित धर्मराज यादव के घर छापेमारी करने पहुंची थी। बलिया पुलिस को सूचना मिली थी कि धर्मराज यादव के घर चोरी की बाइक रखी गई है। इससे पहले, बलिया में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक लड़का पकड़ा गया था, जिसने पूछताछ में धर्मराज यादव का नाम लिया था। इसी के आधार पर यूपी पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी।
जैसे ही पुलिस ने धर्मराज यादव के घर तलाशी शुरू की, उनके परिजनों और गांव के अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में बलिया कोतवाली के एसआई ज्ञान चंद्र शुक्ला और एएसआई राजू राय जख्मी हो गए।दोनों को गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें लगी हैं। हमले की वजह से पुलिस वाहन का शीशा टूट गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। यूपी पुलिस की टीम को छापेमारी से पहले स्थानीय पुलिस को सूचित करना चाहिए था।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…