बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र में सरकारी भांग की दुकान पर गांजा बिक्री का खुलासा हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा किए गए स्टिंग से भंडाफोड़ हुआ है। घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा होने पर सिपाहियों ने गांजा बेचने वाले को हिरासत में ले लिया है और उसे थाने पर लाया गया है। जहां पहले तो ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही थी। बिक्री का वीडियो भी वायरल हुआ था। नरहीं थाना के कर्मचारियों की संलिप्तता भी पाई थी। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। हालांकि अब गांजे बेचने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भरौली स्थित पिकेट से महज 100 मीटर की दूरी पर गुमटी में चल रही भांग की दुकानपर गांजा बेचने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की जाती रही लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने दुकान पर गांजा बेचने के स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा किया कि यहां गांजा बिकता है घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा होने पर पिकेट पर तैनात सिपाहियों ने गांजा बेचने वाले को हिरासत में ले लिया है और उसे थाने पर लाया गया है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…