बलिया में 179 शिक्षकों की भर्ती के मामले में बड़ा घोटाला, तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक समेत 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज

बलिया में 179 शिक्षकों की भर्ती के मामले में एक बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह और उनके कार्यकाल के पांच अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रमेश सिंह ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में संस्कृत माध्यमिक और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 179 पदों पर नियुक्तियां की थीं, जिनमें शिक्षक, परिचारक और लिपिक शामिल थे। जब इस भर्ती प्रक्रिया की जांच की गई, तो पाया गया कि इन नियुक्तियों से संबंधित मूल दस्तावेज़ कार्यालय से गायब हैं।

इस मामले में संजय कुमार कुंवर (वैयक्तिक सहायक), अजय सिंह (वरिष्ठ सहायक), मैनुद्दीन (उर्दू अनुवादक), और शिवानंद तिवारी (प्रधान लिपिक) शामिल हैं। जब इनसे नोटिस जारी किए गए, तो मैनुद्दीन ने केवल सात और संजय कुमार ने 15 फाइलें प्रस्तुत कीं। लेकिन इन जमा की गई फाइलों में अधिकांश दस्तावेज़ केवल छायाप्रति के रूप में थे, जिनमें असली प्रमाण नहीं थे।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि रमेश सिंह और अन्य आरोपी कर्मचारियों ने विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के साथ सांठगांठ कर वेतन मंजूरी के आदेश जारी किए थे, जिसके चलते कोषागार से करोड़ों रुपये का अवैध भुगतान हुआ। साक्ष्यों को नष्ट करने के लिए संबंधित फाइलें गायब कर दी गईं। अब, संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago