Categories: बलिया

बलिया को बड़ी सौगात, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से 3 परियोजनाओं को मिली मंजूरी

बलिया को बड़ी सौगात मिली है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से शासन ने 304 लाख रुपये की 3 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। ये तीनों परियोजनाओं बलिया के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

इन तीनों परियोजनाओं में विकास खंड बांसडीह में वीर कुंवर सिंह के नाम पर शहीद स्मारक का निर्माण और पराशर मुनि आश्रम और बैरिया के मिल्कीपुर स्थित महाराज बाबा के स्थान के पर्यटन विकास व सौंदर्यीकरण की स्वीकृति मिली है। वीर कुंवर सिंह के शहीद स्मारक के निर्माण में 86.57 लाख की लागत आएगी, फिलहाल 40 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।पराशर मुनि आश्रम के सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास के लिए 117.57 लाख का बजट है, जिसमें 50 लाख रुपये जारी कर दिया गया है। इसी तरह महाराज बाबा के स्थान के विकास के लिए 99.57 लाख रुपये का बजट है जिसमें 50 लाख रुपये की रकम दे दी गई है।

योजनाओं के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया है। उम्मीद की जा रही है कि बजट मिलने के बाद तीनों विकास कार्यों पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि शासन ने तीनों कार्यों को मंजूरी देकर जनपद में विकास को बढ़ावा देने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। महान सेनानी वीर कुंवर सिंह का भव्य स्मारक बनाना मेरी प्राथमिकता में था। पराशर मुनि का आश्रम व महाराज बाबा के स्थान के कायाकल्प से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। कहा कि जिले के विकास को लेकर जो भी वादे किए गए हैं उसे पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago