पूर्व BJP नेता को प्रत्याशी बनाने पर बड़ी कारवाई, बलिया जिला अध्यक्ष निष्कासित, यूनिट भंग

बलिया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी ने फेफना विधानसभा क्षेत्र से पूर्व बीजेपी नेता शमीम अंसारी उर्फ भोला को प्रत्याशी घोषित करने की वजह साफ कर दी है। AIMIM ने बलिया जिला अध्यक्ष अमानुल हक को जिम्मेदार ठहराया है। इतना ही नहीं अमानुल हक पर AIMIM ने कार्रवाई भी की है। अमानुल हक को पार्टी से 5 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही जनपद बलिया की जिला मुख्य ईकाई को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। अब जल्द ही नई कमेटी का गठन किया जाएगा।

बता दें AIMIM के प्रत्याशियों की जारी लिस्ट में फेफना विधानसभा क्षेत्र से पूर्व बीजेपी नेता शमीम अंसारी उर्फ भोला का नाम शामिल था। AIMIM से पूर्व बीजेपी नेता का नाम सामने आते ही सियासी पारा चढ़ गया तरह-तरह के सवाल उठने लगे। हालांकि माहौल गर्माता देख AIMIM ने एक घंटे के अंदर ही पूर्व बीजेपी नेता शमीम अंसारी उर्फ भोला का टिकट काट दिया गया। जिसके बाद बलिया खबर से बात करते हुए बलिया, गाजीपुर और मऊ के प्रभारी शमीम अहमद खान ने टिकट कटने की जानकारी तो दी लेकिन टिकट देने के सवाल पर चुप रहे।

वहीं अब AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने प्रेस नोट जारी कर वजह साफ कर दी है। जिसमें बताया गया कि जिला अध्यक्ष अमानुल हक की अज्ञानता की वजह से पूर्व बीजेपी नेता शमीम अंसारी उर्फ भोला का नाम उम्मीदवारों की लिस्ट में घोषित हो था। जिसे रद्द कर दिया गया है। साथ ही इतनी चूक के लिए अमानुल हक को पार्टी से 5 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बलिया की जिला मुख्य ईकाई को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। अब जल्द ही कई कमेटी का गठन किया जाएगा।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago