बलिया पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के निर्देशन में जिले में लगातार अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एसपी और एएसपी के निर्देशन में अवैध शराब की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस ने सुखपुरा थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के समीप से पिकअप पर लदी 30 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस का पीछा करते देख ड्राइवर मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। उसके बाद पुलिस ने पिकअप को थाने लाई तथा विधिक कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात आबकारी टीम और सुखपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की है। इस संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पिकअप चालक फरार है, जिसकी तलाश में टीम जुटी हुई है। इसके अलावा पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि आखिर ये शराब कहां ले जाई जा रही थी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…