बलिया- कौन हैं भोजपुरी एक्ट्रेस मनीषा राय जिनकी सड़क हादसे में हो गई मौत?

यूपी के बलिया में एक सड़क हादसे में शुक्रवार रात को भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री मनीषा राय (25) की मौत हो गई। वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए बाइक से जा रही थीं। तभी एक कार ने उनकी बाइक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौत हो गई।

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मनीषा राय की एक सड़क हादसे में निधन हो जाने की खबर है. ये हादसा  बलिया  में हुआ. जानकारी के मुताबिक मनीषा शूटिंग के लिए बाइक से मनियार जा रही थीं. इसी दौरान एक कार ने टक्कर मार दी. मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई.

 

बाइक चला रहे संजीव मिश्रा गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. घटना शुक्रवार रात 8.30 बजे की है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया. मनीषा के शव का पोस्टमार्टम किया गया है.

मनीषा राय को भोजपुरी की महशूर शॉर्ट फिल्म ‘कोहबर’ के लिए याद किया जाता है. इस फिल्म की काफी सराहना हुई थी. इसी टाइटल से फीचर फिल्म भी बनाने की तौयारी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक आज से शूटिंग के दूसरे शेड्यूल की शुरुआत होनी थी. बलिया के ही मनियर गांव में फिल्म की शूटिंग हो रही थी. लेकिन उससे पहले ही ये हादसा हो गया. मनीषा के निधन की खबर मिलने से भोजपुरी सिनेमा जगत स्तब्ध है. कई सितारों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago