Categories: बलिया

भीमपुरा पुलिस की कार्यवाही, चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

बलियाः भीमपुरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन मोटरसाइकिल चोरों को धरदबोचा। जिनके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ एक कट्टा, एक जिंदा कारतूस, चाकू व दो सौ रुपए बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देश पर भीमपुरा पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। बुधवार को थाना प्रभारी आर एस नागर, एसआई सोनू कुमार व अपने हमराहियों अविनाश चौधरी, रमेश चौहान, विशाल गुप्ता, चालक आशीष यादव के साथ शांति व्यवस्था हेतु भ्रमण कर पावर हाउस के पास खड़े थे। इसी बीच तीनों चोर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में इब्राहिमपट्टी जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चंद्रशेखर गेट के सामने तीनों को धरदबोचा।

अपनी तरफ पुलिस को आता देख तीनों ने भागने की कोशिश की लेकिन वह फिसलकर गिर गए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी की बाइक बेचने जा रहे थे। बाइक के चेसिस नम्बर से जांच की गयी तो वह गाड़ी बरेवा निवासी दिनेश चंद्र यादव की निकली जिसका नम्बर यूपी 60एबी 0210 है।

जानकारी में सामने आया कि 12 सितंबर को गाड़ी बलेसर से चोरी हुई थी। तीनों ने पूछताछ में अपना नाम मुजही निवासी गणेश शर्मा, महरी निवासी विकास कुमार और तीसरे ने चंदन सिंह बताया। तीनों के पास से बाइक के अलावा रामपुरी चाकू, एक 12 बोर कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 2 सौ रुपये नकदी बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago